X Close
X
9935100006

फिरौती मांगने के आरोप में दाऊद का भतीजा गिरफ्तार


dawood
मुम्बई : भगोड़ा अपराधी दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिजवान को उस वक्त दबोच लिया जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। रिजवान कासकर दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है।

गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने इससे पहले अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वडारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और उसके लिए हवाला लेनदेन का काम करता था। अधिकारी ने कहा कि जैसे ही वह मुंबई पहुंचा, उसे हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। (DASTAK TIMES)
Dastak Times