मुबई: बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस से यौन शोषण और दुर्व्यवहार के मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप को समन जारी किया है। मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पायल घोष के साथ कथित यौन शोषण के मामले में कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने उन्हें फिल्ममेकर को कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने अनुराग को समन भी जारी कर दिया है।
हाथरस पुलिस ने जबरन कर दिया दुष्कर्म पीड़िता का अन्तिम संस्कार, देखे वीडियो बता दें कि एक दिन पहले पायल केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर आए थे। पायल ने राज्यपाल से भी न्याय की गुहार लगाई थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि ‘पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली।
उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।’
हाथरस मामला, बिलखते रहे परिजन, पुलिस ने कर दिया जबरन अंतिम संस्कार, देखें वीडियो अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है।
आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गया। हालांकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। एफआईआर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पायल के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था, ‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।’
The post अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, कल सुबह 11 बजे होगी पूछताछ appeared first on Dastak Times.
(DASTAK TIMES)